अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। रानीखेत रोडवेज डिपो की नव संचालित सौलाधार-डयौड़ाखाल वाया भतरौजखान दिल्ली बस सेवा अब सगनेटी को भी जोड़ेगी। बस के रूट में बदलाव करते हुए सगनेटी क्षेत्र को शामिल किया गया है। इससे सिलोर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। एआरएम रमेश कुमार रौतेला ने बताया कि बस रानीखेत से दोपहर दो बजे निकलेगी और सगनेटी से शाम चार बजे आगे के लिए रवाना होगी। दिल्ली से बस रात सवा आठ बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह आठ बजे सगनेटी पहुंचेगी। इसके बाद रानीखेत डिपो आएगी। अब सौलाधार, ड्यौड़ाखाल के साथ ही सगनेटी के लोग भी लाभांवित होंगे। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे से तीर्थ नगरी सोरों में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...