आगरा, अक्टूबर 3 -- सिंधी समाज ने शनिवार को सगड़ा पर्व मनाया। श्री गिरधर गोपाल मंदिर, काला महल में महंत बंटी महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना हुई। समाज के लोगों ने हाथों में बंधी सगड़ा की गांठें खोलकर माता महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित बंटी महाराज ने बताया कि पर्व 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान महिलाएं परिवार के साथ सगड़ा आटे के दीपक में दीप प्रज्ज्वलित कर माता महालक्ष्मी की कथा सुनती हैं। पूजा में लक्ष्मी जेठवानी, भाविका दियालानी, रश्मि बुधरानी, सिद्धि आयलानी, पूजा सेवकानी, नैना जेठवानी, कामिनी शर्मा, पूजा शर्मा, दिया देवनानी, वंदना आडवाणी, मेघराज दियालानी और किशोर बुधरानी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: महालक्ष्मी व्रत रखकर महिलाओं ने की सुख शांति मांगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...