गढ़वा, जनवरी 1 -- कांडी, प्रतिनिधि। वर्ष 2026 के प्रथम सूर्योदय के साथ ही प्रखंड में नववर्ष का स्वागत बड़े ही उत्साह और सतर्कता के साथ किया गया। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने प्रखंड क्षेत्र का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और ''लॉ एंड ऑर्डर'' (विधि-व्यवस्था) का जायजा लिया। उसी क्रम में वह बिहार-झारखंड की सीमा पर बहने वाली पवित्र सोन नदी के तट पर पहुंचे। उन्होंने केवल किनारे से निरीक्षण नहीं किया, बल्कि अपने समस्त प्रखंड कर्मियों के साथ नाव पर सवार होकर सोन नदी व कोयल नदी किनारे मनाए जा रहे पिकनिक स्थल का जायजा लिया। बीडीओ ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था की निगरानी करना था जिसे नौका विहार के माध्यम से एक सुखद अनुभव में बदल दिया गया। बीडीओ ने कहा कानून-व्यवस्था की निगहबानी के साथ-साथ प्रकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.