एटा, मई 4 -- जनपद में चल रहे अवैध खनन के विरुद्ध डीएम अरविन्द सिंह के सख्त संदेश दिया है। अवैध खनन एवं भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। अवैध खनन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की कर रहे है। रविवार रात्रि में एसडीएम जलेसर पीयूष रावत ने नोहखांस में छापामार कार्रवाई कर जेसीबी और डंपर पकड़ा है। तहसील जलेसर के ग्राम नोह खास में अवैध खनन होने की शिकायत एसडीएम पीयूष रावत को मिली। जिनके आदेश पर तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस टीम ने मौके पर देर रात्रि छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक डंपर एवं एक जेसीबी मशीन को अवैध खनन करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध खनन कर रहे संबंधित के विरुद्ध थाना जलेसर में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.