गढ़वा, दिसम्बर 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नववर्ष के अवसर पर पर्यटकों की संभावित भीड़ और पूर्व में डूबने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने अन्नराज डैम क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उक्त क्रम में पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सशर्त रूप से बोटिंग/स्टीमर सेवा को बहाल किया गया है। उक्त संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विदित हो कि गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से पिछले 11 अगस्त से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अन्नराज डैम क्षेत्र को नो स्विमिंग ज़ोन / तैराकी वर्जित क्षेत्र घोषित किया गया था। उक्त आदेश के तहत डैम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.