नोएडा, अगस्त 14 -- नोएडा में एक नाबालिग ने अपने पिता की हत्या करने के बाद सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई, जब नाबालिग ने अपने पिता राजू शर्मा की हत्या कर दी और इसके बाद वह मेट्रो स्टेशन चला गया। राजू बच्चों को ट्यूशन देता था। शुरुआती जांच के अनुसार, नाबालिग पिछले करीब तीन महीने से गढ़ी चौखंडी गांव में किराए के मकान में अपने पिता के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि वह अपने पिता के कथित सख्त रवैये और मां की गैरमौजूदगी को लेकर डिप्रेशन में था। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां ने कोविड-19 महामारी के बाद राजू को छोड़ दिया था और अलग रह रही थी।सोते वक्त की पिता की हत्या बुधवार सुबह नाबालिग ने पिता की हत्या उस वक्त कर दी, जब वह सो रहा था। इसके बाद वह सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन गया...