लखनऊ, सितम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 1002 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा रविवार को हुई। लखनऊ में परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर सख्त पहरा रहा। अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। निगरानी के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के लिए लखनऊ में कुल 2678 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 2304 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 374 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस तरह परीक्षा में 86.03 फीसदी उपस्थिति रही। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 100 सवाल पूछे गए। सभी सवाल हल करने थे। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने...