चतरा, जून 23 -- चतरा प्रतिनिधि केंद्र सरकार द्वारा कुछ कफ सिरप की ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद भी जिले में दवा दुकानों पर बिना पर्ची के ही कफ सिरफ मिल रहा है। चतरा में दवा विक्रेताओं और स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ और ही है। जिले के दवा दुकानदारों के अनुसार विशेष रूप से उन कफ सिरपों की बिक्री नियंत्रित की गई है जिनके दुरुपयोग की आशंका रहती है। पहले कुछ मामलों में कफ सिरप के गलत इस्तेमाल की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रित बताई जा रही है। सदर अस्पताल ओपीडी में कार्यरत डॉक्टर राजेश एवं डॉक्टर अजहर ने बताया कि बिना जरूरत कफ सिरप का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे मस्तिष्क, हृदय, कि...