फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 31 लाख 41 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों में से एक को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। जबकि दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान पानीपत निवासी शैलेंद्र कुमार, अमित कुमार सैनी और सचिन के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरेापी सचिन बैंक खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता शैलेंद्र और अमित को इस्तेमाल करने के लिए दे रखा था। इसी बैंक खाते में ठगी की रकम का हिस्सा ट्रांसफर किया जाता था। जांच में पता चला कि सचिन के खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। पुलिस के अनुसार सचिन 12वीं पास है, जबकि शैलेंद्र और अमित नौवीं तक...