फिरोजाबाद, जून 29 -- दो से चार जुलाई तक होने वाली शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। इहर केंद्र पर पुलिस का भी सख्त पहरा रहेगा। वहीं सख्ती से तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में दो, तीन एवं चार जुलाई को होने वाली शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी मंथन किया गया। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों ने प्रतिभाग कर परीक्षा के लिए मिले दिशा निर्देशों को समझा। यह भी पढ़ें- टीईटी: पिता-पुत्र तो कहीं पति-पत्नी एक साथ लगाएंगे सफलता की दौड़ शिक्षक पात...