झांसी, फरवरी 3 -- बबीना। जाम के झाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को छावनी परिषद सड़कों पर उतरा। जिससे वहां हड़कंप मच गया। कई खोखा-खोमचे ने अपना स्वत: सामान हटा लिया तो कुछ से सख्ती से हटाया गया। वहीं कईयों को चेतावनी दी गई। मंगलवार को छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिंद पुलिस के साथ सड़क पर उतरे। अभियान के दौरान सड़क पर दुकानें और ठेले लगाकर यातायात बाधित कर रहे दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। उनसे कहा कि सभी दुकानदार स्वयं तत्काल अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा छावनी परिषद द्वारा कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड, चाट, मोमोज के ठेलों के लिए स्टेशन रोड स्थित छावनी परिषद कार्यालय के पास चौपाटी के रूप में एक व्यवस्थित स्थान निर्धारित किया गया है। सभी वहीं लगाएं। भविष्य में यदि कहीं भी अतिक्र...