झांसी, अप्रैल 7 -- झांसी, संवाददाता। नबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत मुक्ताकाशी मंच के करीब मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने एक मजार को अतिक्रमण बताते हुए सख्ती के साथ हटाया। हालांकि कमेटी सदस्यों ने इसे वक्त बोर्ड की संपत्ति बताया था। पर कोई ठोस कागजात पेश नहीं कर सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मंगलवार को मुक्ताकाशी मंच के करीब माहौल सामान्य था। तभी जेडीए की टीम ने जेसीबी मशीन के साथ वहां पहुंची। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसरों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां लोगों ने आस्था की बात की। लेकिन, अवैध अतिक्रमण का हवाला दिया गया। झांसी विकास प्राधिकरण विभाग के एक्सईएन राजकुमार ने बताया कि झांसी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण होने कारण कई बार नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद कम...