आगरा, मार्च 3 -- कासगंज-अलीगढ़ सीमा पर स्कूल बस से मासूम छात्रा की मौत की मौत के बाद परिवहन विभाग ने सड़क पर सख्ती बढ़ाई है। सोमवार को एआरटीओ ने क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर चालक-परिचालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया। साथ ही आम लोगों से अपील कि है कि होली पर्व पर शराब के नशे में वाहन न चलाए। एक स्कूल बस की परमिट वैधता समाप्त होने पर उसे सीज किया है। नियमों के उल्लंघन सात वाहनों के चालान काटे हैं। एआरटीओ आरपी मिश्र ने रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर चालक-परिचालक को होली पर्व पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया। साथ ही होली के पर्व पर यातायात नियमों की अनदेखी न करने की अपील की। एआरटीओ ने चालक-परिचालकों को बताया कि होली के रंगों और पानी के बीच भी सतर्क रहें। दृश्यता कम होने पर भी धीमी गति से वाहन चलाएं। श...