सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में शनिवार से शुरू हुई तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 के पहले दिन कड़ी निगरानी और सख्ती का असर साफ देखने को मिला। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर 2688 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 668 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा का आयोजन अब रविवार और सोमवार को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।पहले दिन परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली शाम तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित हुई। प्रशासन की ओर से परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा: पहले ही दिन 1293 ने छोड़ी परीक्षा सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जो लगातार निग...