मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कैंपस स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दूसरे दिन बुधवार को भी हुई। एक ही पाली में आयोजित इस परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। पंजीकृत 83 में से 80 छात्रों ने परीक्षा दी। गुरु जंभेश्वर विवि के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि कैंपस में सात विषयों में पीजी कराया जा रहा है। पंजीकृत 83 में से 80 ने परीक्षा दी। इसके अलावा 27 और 29 मार्च को भी परीक्षाएं हैं। पॉलीटेक्निक स्थित परीक्षा केंद्र पर पुख्ता व्यवस्था व कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा हुई। कुलपति ने बताया कि 29 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद 30 व 31 मार्च को ही प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। पीतलनगरी स्थित एमएचएससी स्थित लैब पर छात्र प्रैक्टिकल देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...