आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय और उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में 11 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुईं। सख्ती के चलते 680 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नकल रोकने के लिए सचल दल लगातार केंद्रों का भ्रमण करता रहा। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय और उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में कुल 1999 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से पौने बारह बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की सामाजिक विज्ञान विषय ...