फिरोजाबाद, मई 4 -- जिले के आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को एनईईटी परीक्षा सख्ती के बीच संपन्न हुई। चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी परीक्षा को लेकर काफी संजीदा दिखाई दिए। सुबह परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थी भी प्रवेश शुरू होने तक केंद्र के बाहर किताबों में ही उलझे रहे। वहीं परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही कक्ष निरीक्षकों को भी बुला लिया गया, ताकि उन्हें परीक्षा की नियमावली को समझाया जा सके। दोपहर दो बजे परीक्षा शुरू हुई तो केंद्रों के गेट भी बंद हो गए। एनईईटी परीक्षा के लिए जिले में आधा दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यह भी पढ़ें- फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, बायोलॉजी रहा आसान सुबह दस साढ़े दस बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना भी शुरू हो गया। जिले में एनईईटी परीक्षा के ल...