आजमगढ़, फरवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शनिवार को सख्ती के बीच संपन्न हुईं। परीक्षाओं में 1503 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में 8595 और इंटर में 8230 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा को लेकर सचल दल केंद्रो का भ्रमण करते रहे। हालांकि दोनों पॉली की परीक्षा के दौरान एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में महाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 9201 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 8580 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 621 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट की कृषि अभियंत्रण विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 191 में से 183 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि ...