फिरोजाबाद, मार्च 12 -- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हो गई। परीक्षाओं के साथ ही शिक्षकों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं जिन शिक्षकों की ड्यूटी काफी दूर लग गई थी वह अब सुकून में हैं। अंतिम दिन की परीक्षा में भी जिला विद्यालय निरीक्षक के उड़नदस्ते ने कई केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा का जायजा लिया। अंतिम दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन कंप्यूटरर एवं संस्कृत की परीक्षा थी। पहली पाली में हाईस्कूल कृषि एवं इंटरमीडिएट कंप्यूटर की परीक्षा थी। जिले के कई केंद्रों पर परीक्षा सख्ती के बीच संपन्न हुई तो दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा थी। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के उड़नदस्ते ने इस परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। गुरुवार को भी कोई नकलची नह...