मुरादाबाद, फरवरी 17 -- गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों के एलएलबी (त्रिवर्षीय), बीएएलएलबी (पंचवर्षीय) व एलएलएम पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गईं। जिले के तीन केंद्रों पर 90 फीसदी से ज्यादा छात्र उपस्थित रहे। मंगलवार को दोपहर दो बजे से कड़ी निगरानी व सख्ती के बीच जिले के तीन केंद्रों पर एलएलबी, बीएएलएलबी व एलएलएम की परीक्षाएं शुरू हुईं। केजीके कालेज में परीक्षा प्रभारी प्रो. अजय सिंह ने बताया कि पंजीकृत 784 में से 35 अनुपस्थित रहे। 749 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं हिंदू कॉलेज में 832 छात्रों में से 15 ने परीक्षा से किनारा किया। 817 छात्र उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। सभी केंद्रों पर काफी सख्ती और निगरानी के बीच पर...