नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बनाए गए सख्त नियमों के बावजूद इनका पालन नहीं हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की कई फैक्टरियां बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। फैक्टरियों द्वारा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से तय किए गए आठ नियम सबसे ज्यादा तोड़े जा रहे हैं। आयोग अब इसी आधार पर फैक्टरियों की निगरानी और जांच करेगा। नियमों का बार-बार उल्लंघन होने पर संबंधित क्षेत्र के कर्मचारी-अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को देश ही नहीं दुनिया के सबसे प्रदूषित हिस्से में शामिल किया जाता है। इसी के चलते यहां पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए तमाम उपायों और प्रतिबंधों को लागू किया जाता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे एनसीआर क्षेत्र की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.