नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय औषधि मूल्य नियंत्रण प्राधिकरण (एनपीपीए) की पहल पर कैंसर के उपचार की जिन 121 दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) संशोधित किए गए हैं, उनमें से 47 दवाओं के मूल्य अभी भी जस के तस हैं। यानी जो दवा 8.31 लाख की थी, उसकी कीमत अब भी उतनी ही है और जो 6.57 लाख की थी उसकी भी कीमत जस की तस है। एनपीपीए की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में छह नवंबर तक कंपनियों से प्राप्त एमआरपी अपडेट के आधार पर बताया गया है कि 121 दवाओं के एमआरपी में मुनाफे की सीमा को अधिकतम 30 फीसदी तय किया गया है। इससे इन दवाओं से बने कुल 1225 दवा फार्मूलों के एमआरपी संशोधित हुए हैं। इस सूची का गहराई से अध्ययन करने पर पता चलता है कि वास्तव में 166 फार्मूलों की पहले की और अब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है। उदाहरण के तौर पर एस्टेल...