सख्ती के चलते दूसरे दिन 826 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
फिरोजाबाद, जून 10 -- जिले में दूसरे दिन भी दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की सख्त तलाशी ली गई। पहली पाली की परीक्षा में 80.887 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में 81.70 फीसद परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों पाली में करीब 826 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए आधा दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीएल जैन कॉलेज, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, एमजी बालिका इंटर कॉलेज, एमजी महिला पीजी कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज जलेसर रोड और एसआरके पीजी कॉलेज में बनाए गए केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.