जौनपुर, मार्च 14 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सटवां में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ. अविनाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बच्चों ने नाटक, कविता, भाषण तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय में होने वाली शैक्षिक गतिविधियों को भी दर्शाया। सर्वाधिक उपस्थिति और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित छात्रों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभिभावक तथा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक मौजूद रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरा...