बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- सख्ती : हाईकोर्ट ने डीएम को अस्पताल पर कार्रवाई करने का दिया आदेश अस्पताल पर इलाज के दौरान बच्चा बदलने का है आरोप बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। पटना हाई कोर्ट ने इलाज के दौरान अस्पताल में बच्चा बदलने एवं लापता होने संबंधी मामलों में सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार संबंधित अस्पताल पर कार्रवाई करने का आदेश डीएम उदिता सिंह को दिया है।

मामले का विवरण राजगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अविनाश कुमार के दाखिल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इलाज कर रहे डॉ. बृजेश कुमार की लिखावट की जांच कर 10 दिनों में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश भी संबंध विभाग के निदेशक को दिया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। हाई कोर्ट ने एसपी भारत सोनी को पुलिस अनुसंधान की निगरानी प्रतिदिन करने को कहा है। सूचक अविनाश कु...