गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- -दस साल में लूट-डकैती, चोरी, पशु वध जैसी वारदात करने वाले 12 हजार 366 अपराधी चिन्हित किए -जमानत पर चल रहे अपराधियों की थानों पर लग रही हाजिरी, रोजगार का जरिया साबित करना पड़ रहा गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पिछले दस वर्षों में लूट, डकैती, छिनैती, चोरी और पशु वध जैसी वारदात में शामिल रहे 12 हजार से अधिक अपराधी चिन्हित किए हैं। इनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करते हुए आठ हजार से अधिक अपराधियों का डोजियर भरा जा चुका है, जबकि शेष पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने बताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से अपराधियों के सत्यापन का विशेष अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत 12 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.