गुड़गांव, मार्च 20 -- खुले डिब्बों पर लगी रोक, निजी संस्था के जरिए पहुंचता है भोजन सुधार के बाद बेहतर हुई व्यवस्था, शिक्षक और अभिभावकों की शिकायतों के बाद प्रशासन हुआ सख्तगुरुग्राम, संवाददाता। जिले में लंबे समय से मिड डे मील व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब प्रशासन की सख्ती के बाद व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिला है। अब बच्चों को बंद डिब्बों में मिड डे मिल मिलेगाकक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले करीब 80 हजार छात्रों तक पहुंचने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर अब ठोस कदम उठाए गए हैं, जिससे स्कूलों में बच्चों को साफ-सुथरा और सुरक्षित भोजन मिलना शुरू हो गया है। दरअसल, गुरुग्राम में अन्य जिलों की तरह स्कूलों में मिड डे मील तैयार नहीं किया जाता, बल्कि एक निजी संस्था (वेंडर) के माध्यम से केंद्रीकृत किचन से भोजन तैयार कर बड...