मैनपुरी, अप्रैल 9 -- मैनपुरी। जन-सुनवाई समाधान प्रणाली पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीएम अंजनी कुमार सिंह का चाबुक चला है। पिछले छह माह (1 अक्तूबर 2025 से 31 मार्च 2026) की समीक्षा के दौरान जिले की रैंकिंग में गिरावट और अत्यधिक असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी और अधिकारियों की निष्क्रिय कार्यशैली मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के प्रति घोर संवेदनहीनता है। इस गंभीर लापरवाही के चलते जिले के 24 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप निदेशक निर्माण मंडी, सीएमओ, जिला उपायुक्त स्वरोजगार, बीईओ (कुरावली, जागीर, करहल), उपायुक्त मनरेगा, खान निरीक्षक, ईओ (ज्योति खुड़िया, कुसमरा), जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अधिशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.