बिजनौर, मई 9 -- जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले 11 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान करीब 1. 54 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया। शुक्रवार को संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया यह अभियान परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ में दायर जनहित याचिका में पारित आदेशों के अनुपालन में चलाया गया। शासन ने 7 मई से 13 मई तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन गौरीशंकर ठाकुर, यातायात प्रभारी रवि नैन के नेतृत्व में जनपद के प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज ...