सख्ती: 50 गैंगस्टर की अपराध से कमाई संपत्ति होगी जब्त
बागपत, जुलाई 15 -- बागपत। संगठित अपराधियों के गिरोह द्वारा जनता में दहशत फैलाकर कमाई गई संपत्ति अब उनके पास नहीं रहेगी। पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद ऐसे 50 अपराधियों को चिह्नित कर उनकी संपत्ति का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इन अपराधियों की संपत्ति जब्त कर शासन को सुपुर्द की जाएगी। एक गैंगस्टर की संपत्ति पुलिस ने कुर्क भी कर ली है। मादक पदार्थ तस्करी, गोमांस तस्करी, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देकर तमाम अपराधियों ने अकूत संपत्ति बनाई। इन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर इनका गिरोह पंजीकृत किया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और समय-समय पर संबंधित थानों के जरिये उनकी निगरानी भी कराई जा रही है। अब इन अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने संपत्ति जब्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। वर्ष 202...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.