कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गरब्याल के निर्देशन में जोन चार की प्रवर्तन टीम ने तौधकपुर और बिनगवां में चरागाह और अरबन सीलिंग की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। प्रवर्तन टीम ने मौके पर बुलडोजर चला अवैध चाहरदीवारी और अस्थायी निर्माण को ढहा दिया। पुलिस फोर्स होने की वजह से कब्जेदार विरोध नहीं कर सके। भूमि बैंक जोन चार की जोनल प्रभारी अर्चना शर्मा ने बताया कि कब्जामुक्त कराने के बाद उस जमीन पर चौतरफा चाहरदीवारी बना उसे सुरक्षित भी किया गया है। बिनगवां में 500 वर्गमीटर तो तौधकपुर में 600 वर्गमीटर जमीन पर कब्जा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...