रांची, अक्टूबर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ​झारखंड में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अनाधिकृत और व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभागीय सचिव ने आदेश में स्पष्ट कहा है कि घरेलू सिलेंडर केवल घरों की रसोई संबंधी आवश्यकताओं के लिए हैं। होटल, रेस्टोरेंट या किसी भी व्यावसायिक गतिविधि में इनका उपयोग गैर-कानूनी माना जाएगा। ​अवैध उपयोग की जांच के लिए उपायुक्तों के नेतृत्व में गठित टीमें औचक निरीक्षण करेगी। उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एसडीओ, बीडीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और तेल विपणन कंपनियों के साथ मिलकर विशेष जांच अभिया...