गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम। दाखिले के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में अभिभावक सरकारी और निजी स्कूलों का रुख कर रहे हैं, लेकिन 6 साल की अनिवार्य आयु सीमा उनके लिए बड़ी बाधा बन गई है। स्थिति यह है कि एक-दो दिन की उम्र कम होने पर भी बच्चों को प्रवेश नहीं मिल रहा। 31 मार्च तक 6 वर्ष की आयु पूरी न होने के कारण पहली कक्षा के अभिभावकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। विभाग की ओर से स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत क्लास-1 में दाखिले के लिए 6 वर्ष की आयु अनिवार्य है और इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। ऐसे में बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे, जो 5 साल 11 माह के हैं या जिनकी उम्र 6 साल होने में कुछ दिन बाकी है, उन्हें प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।एक दिन की कमी भी बन रही बड़ी वजह:स्कूलों में ऐसे कई मामले सामने आ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.