पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के दिशा निर्देशों में पालिकाध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल की सूचना पर सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका तृप्ति मिश्रा, केस वर्कर सुषमा पाल एवं महिला होमगार्ड मधुबाला ने एक असहाय अज्ञात पीड़ित महिला क़ो रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है। महिला के हाथ में भी काफ़ी जख्म है। सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका तृप्ति मिश्रा ने यह भी बताया कि वह और उनकी टीम स्टॉफ नर्स सोनी लगातार सुपरवीजन में इलाज करा रही हैं। सीएमएस स्तर से पूरा सहयोग मिल रहा है। महिला के हाथ में अधिक जख्म होने के कारण महिला की सर्जरी होगी। उसके ...