खगडि़या, जुलाई 9 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम, खगड़िया के तत्वावधान में जिले के बेलदौर परियोजना के मध्य विद्यालय सोनपुरी ईदमादी स्कूल के प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र में सखी वार्ता आयोजित कर बाल विवाह के रोकथाम के बारे में कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास के लिए बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है। हर बालिका को सशक्त बनाएं, शिक्षित कर उनका उत्थान करें। इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों को संबोधित करना है। यह भी पढ़ें- महिला सशक्तीकरण से संबंधित विषयों की दी जानकारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ ,बेटी नहीं है किसी से कम, मिट...