सासाराम, जुलाई 8 -- सासाराम, नगर संवाददाता। इंदु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज, बिक्रमगंज में महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए प्रेरित करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...