सखी वार्ता में ग्रामीण महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता सखी वार्ता में ग्रामीण महिलाओं को हेल्पलाइन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शनिवार को इसके तहत मुरौल प्रखंड में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया।महिला बाल विकास निगम के तत्वावधान में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से हुए कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला केंद्रित योजनाओं, महिला सुरक्षा, महिला अधिकार, डिजिटल भुगतान, वित्तीय साक्षरता, बजट निर्माण एवं वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। इसमें उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सर्वप्रथम जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.