अररिया, जुलाई 8 -- अररिया, वरीय संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम अररिया के तत्वाधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (डीएचइडब्ल्यू) की ओर से सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की छात्राओं को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज़ प्रथा आदि जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक करना तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना रहा। यह भी पढ़ें- बाल विवाह पर रोक लगाना हर व्यक्ति की जिम्मेवारीकार्यक्रम का उद्देश्‍य सखी वार्ता के दौरान डीएचइडब्ल्यू की टीम ने छात्राओं को बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। साथ ही विवाह की वैधानिक आयु एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, साइबर सुरक्षा आदि के ...