बोकारो, अप्रैल 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह, बोकारो इकाई द्वारा रविवार को सेक्टर 4 एफ सूर्य मंदिर के समीप राहगीरों के बीच ठंडा पेय पदार्थ व बिस्कुट वितरण किया गया। इस मौके पर सखी बहिनपा, बोकारो जिला इकाई की प्रभारी अमिता झा, वरीय सदस्या किरण मिश्रा, डॉ मंजु झा, नमिता झा, इंदिरा झा, आशा झा, सांस्कृतिक प्रभारी जयंती पाठक, मीडिया प्रभारी संजीता भुवनेश आदि उपस्थित रहीं। प्रभारी अमिता झा ने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन सखी बहिनपा की सदस्याओं के सहयोग से किया गया है। संस्था द्वारा समय-समय पर मिथिला की कला संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों के साथ ही समाज सेवा के कार्य भी किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर पूजनोत्सव यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर भक...