रांची, मार्च 8 -- रांची। सखी बहिनपा मैथिलानी समूह रांची के तत्वावधान में द्विदिवसीय लोक कला राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया गया। महिला दिवस के पूर्व पहले दिन झांकी प्रदर्शन पैदल मार्च कर मेन रोड पर अवस्थित बाबा विद्यापति के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य कार्यक्रम महिला दिवस पर रविवार को द लंकावी रिजार्ट, मोराबादी, रांची के सभागार में होगा। कार्यक्रम में दिल्ली, कोलकाता, बंगलुरु, पटना, जमशेदपुर, दरभंगा, मधुबनी, गोड्डा, देवघर, धनबाद, बोकारो, सहरसा आदि जगहों 200 से अधिक प्रतिनिधि इसमें भी लेने के लिए आयी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सखी बहिनपा समूह की संस्थापिका आरती झा, रांची ईकाई प्रभारी बबिता झा, मनोरमा झा, सांत्वना मिश्रा, अनिता झा, प्रतिभा मिश्रा, बिट्टू झा, नमीता मिश्र, पूनम मिश्र, मधु झा, इंदिरा झा, हेमा, मधुलता, छाया, हिमा...