औरैया, अप्रैल 21 -- दिबियापुर,संवाददाता। मंगलवार शाम नगर पंचायत दिबियापुर के सभागार में सक्षम संगठन ने महाकवि सूरदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। जिसमें उपस्थित अतिथियों ने महाकवि सूरदास जी और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आरएसएस के जिला प्रचारक अनूप, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी तथा महामंत्री राघवेंद्र सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सूरदास जी के जीवन, उनके काव्य और भक्ति साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।सक्षम यह भी पढ़ें- मारोह पूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती की प्रांत उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी ने महिलाओं को गर्भावस्था के...