सक्षम व समर्थ प्रशिक्षण सत्र का समापन, वितरित हुए प्रमाण-पत्र
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरनगर डायट में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सक्षम व समर्थ के तीसरे बैच का विधिवत समापन हो गया। कार्यक्रम के अंत में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता योगेश शर्मा और दिनेश कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे स्वयं को तनाव मुक्त रखकर अपने-अपने विद्यालयों का कुशल संचालन करें।प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में मेडिटेशन विशेषज्ञ शिल्पी गर्ग ने सहज योग पर विस्तार से चर्चा की और प्रयोगात्मक सत्र का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि कुण्डलिनी शक्ति हम सभी के भीतर मौजूद है, जिसे सहज योग के माध्यम से ध्यान और प्रार्थना के जरिए जागृत किया जा सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.