छपरा, अप्रैल 7 -- स्व. डॉ. जय किशोर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर वार्षिक स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत मंदिर निर्माण के लिए Rs.1 लाख का योगदान 11 - दिघवारा के त्रिलोकचक मे डॉ जय किशोर सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर मेधावी छात्र को पुरस्कृत करते पदम श्री से सम्मानित डॉ. भीम सिंह भवेश व अन्य अतिथि I दिघवारा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के त्रिलोकचक पंचायत के इशमैला गांव निवासी मशहूर शिक्षाविद, पूर्व प्राचार्य व विश्वविद्यालय के प्राध्यापक स्वर्गीय डॉ. जय किशोर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके सम्मान में एक सराहनीय पहल की गई। इस मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का आयोजन बलदेव उच्च विद्यालय त्रिलोकचक के सभागार में किया ...