लखनऊ, जनवरी 2 -- सिविल अस्पताल में मेडिकल उपकरण वितरण समारोह इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से हुआ वितरण लखनऊ, संवाददाता। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शहर के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और पल्स ऑक्सीमीटर वितरण समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव समाज सेवा एवं दान कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इसी वजह से उन्हें भामाशाह स्वरूप दानवीर की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निरंतर किए जा रहे मानवीय सेवा कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने अपील की कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग मरीजों की सहायतार्थ को आगे आएं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बलरामपुर और लोकबंध...