अंबेडकर नगर, अप्रैल 11 -- सद्दरपुर। विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युत नगर में प्रांत स्तरीय सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में पूरे अवध प्रांत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम मौर्य तथा अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महेंद्र विश्वकर्मा को विद्यालय से मेडल, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस दौरान सक्षम मौर्य के पिता अजय कुमार मौर्य को भी माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के गणित आचार्य वीरेन्द्र मौर्य को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...