गाजीपुर, सितम्बर 14 -- सैदपुर। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के तीन दिवसीय सक्षम मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में रेवतीपुर और मुहम्मदाबाद विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण दक्षता बढ़ाने के साथ कक्षा शिक्षण को प्रभावी और रुचिकर बनाना है। प्रशिक्षण में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान विकसित करने के लिए अपनाई जाने वाली शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। सक्षम मॉड्यूल के विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण का अभ्यास कराया गया। साथ ही बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन कर उसके अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित करने के तरीके बताए गए। प्रवक्ता...