बस्ती, जनवरी 23 -- बस्ती। शहर के रंजीत कॉलोनी के श्री यमुना प्रसाद सभागार में बस्ती के लाल सक्षम श्रीवास्तव को गुरुवार को 'बस्ती युवा रन सम्मान' से पूर्वांचल के समाजसेवी दुर्गा प्रसाद (बाबूजी) ने सम्मानित किया। सक्षम के पिता बिंदु प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि युवा वर्ग में आंतरिक शक्ति का भंडार है जिसे जगाने की जरूरत है। युवा वर्ग जो राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। गोरखपुर के समाजसेवी मंजीत श्रीवास्तव (बाबु) ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के चरित्र, प्रतिबद्धता और बौद्धिक शक्ति पर टिका है। संचालन मनीष श्रीवास्तव और आभार अमित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पर इंजीनियर अनुभव कुमार श्रीवास्तव, मनीष चंद्र, श्याम पाल, पंकज वर्मा, मोहित श्रीवास्तव, सगीर अहमद, मुकेश सिंह, प्रवीण सिंह, अनिल मिश्रा, विनय चतुर्वेदी, विमल श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.