गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के नौ वर्षीय बालक सक्षम चौहान ने दो घंटे 30 मिनट तक काव्य पाठ कर एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सक्षम ने 28 कठिन ओजस्वी रचनाओं और संस्कृत स्तोत्रों का अनवरत काव्य पाठ कर अपना नाम योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल में दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी कविताओं से सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र प्रेम, भारतीय संस्कृति और सनातन विरासत से लेकर इतिहास तक का किया बखान किया। दुहाई के एचएलएम कॉलेज में 26 सितंबर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां सक्षम ने बिना रुके ढाई घंटे तक अपनी स्वचरित रचनाओं के अलावा दूसरे रचनाकारों की कविताओं का पाठ किया। इस दौरान सक्षम ने भारतीय संस्कृति, सनातन विरासत, देशभक्ति, इतिहास और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी रचनाओं को औजपूर्ण वाणी में सुनाया, जिसे सुनकर दर्शकों ने खूब ...