जौनपुर, मार्च 19 -- बदलापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 -27 के परिणाम में प्राथमिक विद्यालय सुतौली के छात्र सक्षम दुबे ने जनपद में सामान्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी विद्यालय की काव्या राव ने अनुसूचित वर्ग में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विकास खंड से कुल पांच छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की। जिनमें प्राथमिक विद्यालय गजेंद्रपुर के रूद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय रैभानीपुर के हैप्पी तथा प्राथमिक विद्यालय लालगंज की प्रियांशी ने सफलता प्राप्त की है। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडे व नोडल शिक्षक डॉ ओम प्रकाश गुप्त ने सभी सफल छात्रों एवम् उनके शिक्षको को सम्मानित करते हुए बधाई दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...