आरा, अप्रैल 12 -- आरा, हिप्र.। सक्षमता तीन और चार परीक्षा पास विशिष्ट शिक्षकों को तकनीकी योगदान कराने के लिए स्थानीय शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंडवार तिथि निर्धारित की गयी है। इस संबंध में डीपीओ स्थापना ने सभी बीईओ व आरा नगर के अवर विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी किया है। कहा गया है कि तिथिवार डीईओ कार्यालय में बीईओ अपने कार्यालय एक कर्मी को शिक्षकों का नियुक्ति पत्र, योगदान पत्र व प्रवेश पत्र का छाया प्रति के साथ भेजेंगे। आरा, उदवंतनगर, गड़हनी, अगिआंव व सहार प्रखंड के शिक्षकों का 15 अप्रैल को, संदेश, कोईलवर, बड़हरा, पीरो व चरपोखरी प्रखंड का 16 को तरारी, बिहिया, जगदीशपुर व शाहपुर प्रखंड के विशिष्ट शिक्षकों का 17 को तकनीकी योगदान कराया जायेगा। निर्धारित तिथि को अगर कोई शिक्षक का तकनीकी योगदान लंबित रहता है तो उनका तकनीकी योगदान 18 अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.